डीडीसी ने वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Share This News

युवाओं से हिस्सा लेने की अपील

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आगामी 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम में पेंटिंग, झारखंड के पारंपरिक नृत्य, बैंड द्वारा लाइव संगीत, गायन, विभिन्न प्रकार के स्टॉल, योगा, राइफल शूटिंग, साइक्लिंग, स्केटिंग, नुक्कड़ नाटक, हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर सहित विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को केवल जागरूक ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिकता एवं कानून से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी। इससे समाज में नशा के विरुद्ध सकारात्मक बदलाव आएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा, फूड सेफ्टी ऑफिसर श्री राजा कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment