धनबाद की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने शुक्रवार को बाघमारा प्रखंड के चिटाही धाम का दौरा किया।चिटाही धाम स्थित श्री श्री रामराज मंदिर परिसर में 4 से 12 फरवरी तक होने वाले वार्षिकोत्सव सह श्री राम महायज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।पदाधिकारियों ने कलश शोभायात्रा के रूट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच, हेलीपैड, भंडारा स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।इस मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी उपस्थित थे।