सामान्य शाखा की कार्यालय अधीक्षक सबिता हालदार को दी गई विदाई

Share This News

धनबाद समाहरणालय की सामान्य शाखा की कार्यालय अधीक्षक श्रीमती सबिता हालदार शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

समारोह में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, स्थापना शाखा के कार्यालय अधीक्षक शांतनु सरकार, विकास शाखा के ओम प्रकाश सिंह, राजस्व शाखा के तनवीर आलम, शौकत अली अंसारी, सुबोध कुमार, कनक कुमारी यादव, आलोक कुमार झा, अरुण धारी, तापस रंजन पॉल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a comment