Breaking News

धनबाद: भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा का भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च, रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन

Share This News

धनबाद: जिले में विभिन्न योजनाओं में हो रहे घोटालों और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा ने आज जिला परिषद से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंचल कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार, जमीन से जुड़ी अनियमितताओं और अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।धरने का नेतृत्व कर रहे रमेश कुमार रही ने कहा कि आम जनता से हर छोटे-बड़े कार्य के लिए अवैध रूप से पैसे मांगे जाते हैं, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की, अन्यथा आगे और बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार और प्रशासन से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a comment