हेलीवाल बजाज ऑटो के लकी ड्रा में भाग्यशाली विजेता विनोद को मिला ई रिक्शा बजाज रिकी

Share This News

पांच दिवसीय लॉन्चिंग कार्यक्रम में धनबादवासियों की पहली पसंद बनी बजाज रिकी

धनबाद:हेलीवाल बजाज ऑटो की नई प्रोडक्ट इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा बजाज रिकी के तेतूलतला मैदान में पांच दिवसीय लांचिग कार्यक्रम आयोजन में टेस्ट ड्राइव लेने वाले सभी प्रतिभागियों को लक्की कुपन उपहार स्वरूप दिया गया था । इसका लकी ड्रॉ 24 फरवरी को किया गया जिसमें इस ड्रा के भाग्यशाली विजेता आईआईटी आईएसएम क्षेत्र में रहने वाले टोटो चालक विनोद कुमार राम को मुख्य अतिथि झारखंड इ रिक्शा टोटो संघ के संरक्षक वैभव सिंह, बैंक मोड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी, जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुराना बाजार के व्यवसायी सुभाष लिखमानिया,सुभाष खेतान, हेलीवाल बजाज शोरूम के ऑनर दिनेश हेलीवाल व बजाज के पदाधिकारीओं के द्वारा संयुक्त रूप से द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा बजाज रिकी उपहार स्वरूप दिया गया । लकी ड्रॉ एक छोटी बच्ची यशिका लिखमानिया के द्वारा निकाला गया था। वैभव सिंह ने इस मौके पर बताया कि इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां ही आवागमन का भविष्य है।शोरूम के ऑनर दिनेश हेलीवाल ने बताया कि बहुत ही शानदार और खूबसूरत दिखने वाली मजबूत टिकाऊ भरोसेमंद आधुनिक इ रिक्शा बजाज ‘रिकी’ यात्रियों की सुविधा और बेहतर लास्ट माइल्ड कनेक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। झारखंड में सबसे पहले धनबाद के रिकी के पांच दिवसीय लॉन्चिंग कार्यक्रम में लोगों के द्वारा बहुत पसंद की गई और काफी बुकिंग हुई। बजाज रिकी टोटो की खासियत है कि इसमें मोनो कॉक चेसिस, इंडिपेंडेंट सस्पेशन के कारण आरामदायक यात्रा साथ ही 2 स्पीड ट्रासमिशन भी है। ये गाडी की माइलेज 149 किलोमीटर है, बैटरी की गारंटी 3 साल या 60,000 समेत अन्य विशेषताएं हैं। बताया कि रिकी बजाज का स्लोगन है भरोसे की भागीदारी, रिकी चलाओ मजबूती आजमाओ, हेलीवाल बजाज शोरूम में बजाज रिकी बहुत ही आसान फाइनेंस किस्तों में उपलब्ध है। रिकी लॉन्चिंग के समापन समारोह एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम में हेलीवाल बजाज शोरूम के ओनर दिनेश हेलीवाल, सीताराम हेलीवाल, सचिन हेलीवाल, पुरुषोत्तम हेलीवाल, बजाज के एरिया एएसएम अनंत पांडा, मो. सिराज समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a comment