झरिया (धनबाद): दिव्यांग अमरैली गुलगुलिया के नेतृत्व में गुलगुलिया समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अनिल पांडेय द्वारा लिखित हस्तलिखित लघु पुस्तिका “महात्मा गांधी – एक खोज” का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि झरिया विधायक रागिनी सिंह और कांग्रेस-सह-इंटक नेत्री अनुपमा सिंह को सम्मानित किया जाएगा, क्योंकि वे गुलगुलिया समुदाय के विकास और उत्थान के प्रति संवेदनशील हैं और उनकी पहल से कई योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।
वंचित समुदाय के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं:प्रत्येक घर के दरवाजे पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगाई जाएगी।वंचित, दलित और महिला उत्थान समिति का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्यालय गुलगुलिया बस्ती स्थित गुलगुलिया विद्यालय के परिसर में होगा।
इस अवसर पर अनिल पांडेय, प्रकाश शर्मा, मोख्तार खान, किशोर कुमार, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, सतीश रजक, भोला नाथ सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वक्ताओं ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने और समाज के वंचित तबके के उत्थान पर बल दिया।