राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, 4000 बच्चों ने लिया भाग

Share This News

धनबाद, 23 जनवरी। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन और नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के चार वंदना स्थलों पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 4000 बच्चों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर बच्चों ने नेताजी की जीवनी और उनके प्रेरणादायक विचारों पर अपने ओजस्वी उद्गार व्यक्त किए।

विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र ने कहा, “नेताजी युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार और उनके दिए नारे, जैसे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और आजाद हिंद फौज की स्थापना की।”उपप्राचार्य मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस दूरदर्शी नेता थे। उनका लक्ष्य हर हाल में भारत माता को आजादी दिलाना था। उनका जीवन युवाओं के लिए आदर्श है।”

कार्यक्रम में प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र, उपप्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, और छंदा बनर्जी ने भी प्रमुखता से भाग लिया।इस अवसर पर छात्रों के जोश और नेताजी के प्रति सम्मान ने कार्यक्रम को बेहद सफल और प्रेरणादायक बनाया।

Leave a comment