धनबाद नगर कांग्रेस ने ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान के तहत पदयात्रा आयोजित की, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान विरोधी होने का लगाया आरोप।

Share This News

धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में चांदमारी, तुरी बस्ती, हाड़ी बस्ती, कोढीया बस्ती में तीसरे दिन की पदयात्रा संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा-आरएसएस को संविधान और गांधी-अंबेडकर विरोधी बताते हुए उनकी नीतियों पर तीखा हमला किया। कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी और महासचिव मदन महतो ने भी जातीय जनगणना और आरक्षण मुद्दों पर सरकार की आलोचना की। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

Leave a comment