इस रनवे शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटी कृति सेनन शो स्टॉपर थी
धनबाद:दुबई के डीएफ कंपलेक्स डी3 में का दुबई फैशन वीक संपन्न हुआ।यह एक रनवे शो था,इस विश्व स्तरीय रनवे शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटी कृति सेनन शो स्टॉपर थी।शो में विश्व की जानी-मानी मॉडल के साथ रनवे में अपनी मेहनत एवं संघर्ष के बल पर मॉडलिंग के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने वाली धनबाद की बेटी अनीता मजूमदार ने इस प्रतिष्ठित और रनवे में अपना शानदार परफॉर्मेंस परफॉर्मेंस दिया और दर्शकों की वाहवाही एवं तालियां बटोर कर अंतरराष्ट्रीय ख्याति पहचान प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस शो को बॉलीवुड के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने आयोजित किया था। इस समय में विश्व के नामी गिरामी इन्वेस्टर्स मौजूद थे।जिसमें दुबई के जाने-माने व्यवसायी ऋषभ सिंह होटलीयर्स मैक्स के ओनर एस संपाल एवं उनकी पत्नी वेला सनपाल वेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में मौजूद थे। इस आयोजन की अगली कड़ी में अनीता मजूमदार शो टॉपर के रूप में मौजूद रहेगी।पिछले बार भी हैदराबाद टाइम्स वीक में अनीता ने हिस्सा लेकर अपना जलवा बिखेर कर सुर्खियां बटोरी थी। अनीता मजेदार ने कहा की इस शो में हिस्सा लेने का मौका मौका मिलने से बहुत ही गौरवांवित महसूस कर रही हूँ। खासकर धनबाद का नाम रोशन करके मुझे बहुत ज्यादा हार्दिक व आत्मिक संतुष्टि मिलती है। हैदराबाद टाइम्स वीक में शानदार वॉक कर प्रशंसनीय उपलब्धि पर धनबाद के शुभचिंतकों ने लैक्मे फैशन वीक, बॉम्बे बॉम्बे टाइम्स दुबई, दादा साहब फाल्के लाइफस्टाइल फैशन अवार्ड,लंदन के इएसएन पब्लिकेशन की पुस्तक अवार्ड आउटकम्स ऑ रिसर्च एंड टैलेंट डेवलपमेंट की ब्रांड एंबेसडर, धनबाद नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर, हिंदी बांग्ला टीवी सीरियलों एवं ओ हिरिये जैसी हिट एल्बम में अभिनय समेत कई अन्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त कर चुकी अनीता मजूमदार को बधाई संदेश भेजकर खुशी जाहिर की। अपने फेन्स एवं शुभचिंतकों के बधाई संदेशों पर धन्यवाद व्यक्त कर अनीता मजूमदार ने कहा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के रैंप-मंचों पर संघर्ष व कड़ी मेहनत कर झारखंड खासकर धनबाद का नाम रोशन करने का प्रयास है।