बाबा तिलका मांझी को उनकी जयंती पर नमन कर माल्यार्पण किया

Share This News

धनबाद: गोल बिल्डिंग स्थित बाबा तिलका माँझी चौक पर बाबा तिलका माँझी की जयंती पर बुधवार को उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बाबा तिलका माँझी स्मारक समिति वह भाजपा नेता वीरेंद्र हांसदा के द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए समिति के सभी लोगों ने श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मानवाधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश प्रभारी सुदिस्ट कुमार व उमेश तिवारी को दिल से आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बाबा तिलका मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ अपने अदम्य साहस और संघर्ष से उन्होंने न केवल झारखंड बल्कि सम्पूर्ण भारत को स्वतंत्रता की ओर प्रेरित किया। उनका बलिदान और संघर्ष हमें हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a comment