Breaking News

बेहतर झारखंड के संस्थापक मयूर शेखर झा ने राज्यपाल से मुलाकात कर साझा की संस्था की योजनाएं

Share This News

रांची, 7 जनवरी 2025: बेहतर झारखंड के संस्थापक मयूर शेखर झा ने झारखंड राजभवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं और संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

मयूर शेखर झा ने राज्यपाल को संस्था की उपलब्धियों और झारखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत रूप से अवगत कराया। महामहिम ने बेहतर झारखंड की गतिविधियों की सराहना करते हुए राज्य के विकास में ऐसे संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

संस्था के इन प्रयासों से राज्य में सामाजिक और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a comment