Breaking News

सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन ने किया फल व भोजन वितरण कार्यक्रम

Share This News

संस्था आगे भी समाज सेवा कार्य में लगातार अपना कर्तव्य निर्वहन करती रहेगी:सुबल दास

धनबाद: सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन के बैनर तले आज रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर परिसर में मुफ्त भोजन व फल वितरण कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन श्री सुबल दास के नेतृत्व में किया गया। श्री दास के साथ में संस्था का दर्जनों कार्यकर्ता यहां उपस्थित थे। संस्था द्वारा किए फल व भजन वितरण के पश्चात यहां के लाभुक दर्जनों महिला पुरुष काफी खुश होकर संस्था को दुआ व आशीर्वाद दिए तथा ऐसे पुनीत कार्य के सराहना किया।
मौके पर अपने संबोधन में मुख्य रूप से संस्था के चेयरमैन सह वरिष्ठ समाजसेवी श्री दास ने कहा कि मानव का सबसे बड़ा धर्म मानवता के नाते इस प्रकार कार्य करना जरूरी होता है। जो संस्था की ओर से लगातार कहीं फल वितरण, कहीं मुक्त भोजन वितरण तो कहीं कम्बल वितरण तो कहीं गरीब बच्चों को किताब कॉपी व कुछ आर्थिक सहयोग देकर उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद किया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और बड़े पैमाने पर संस्था के तरफ से समाज सेवा व जन सेवा का इस प्रकार कार्य का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्याम बिहारी यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल दास, सचिन बाउरी, शिक्षक रामप्रसाद दास, सच्चिदानंद दास, बिरजू दास, मधुसूदन मंडल, मनोज महतो, निर्मल मुर्मू, डॉक्टर लोचन महतो, सुगा देवी, ममता महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a comment