धनबाद जिला में 25 हजार सदस्यों को प्रारंभिक सदस्य बनाने का निर्णय
धनबाद: रविवार को धनबाद जिला जनता दल यू. के जिला पदाधिकारी/प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष/प्रखण्ड अध्यक्ष /नगर अध्यक्ष एवं धनबाद जिले से आने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक बी.एन.आर. रिसोर्ट, पोलिटेकनिक रोड, धनबाद में की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो उपस्थित थे।इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने किया तथा संचालन प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह ने किया।बैठक में दो प्रस्ताव पारित किये गये। जिसमें पहला प्रस्ताव- आगामी धनबाद में होने वाले नगर निगम के चुनाव में जनता दल यू. भी अपना उम्मीदवार सभी वार्ड सहित मेयर के पद पर लड़ने का निर्णय लिया। दूसरा प्रस्ताव -धनबाद जिला में कम से कम 25 हजार सदस्यों को प्रारंभिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।इस बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि पूरे झारखण्ड में संगठन को मजबत करने के लिए सभी जिला में सघन्न रूप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। झारखण्ड में कम से कम दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में आज मैं. धनबाद में सदस्यता अभियान का शुरूआत मेरे द्वारा किया गया और धनबाद में जिला अध्यक्ष के द्वारा बैठक में बताया गया कि कम से कम 25 हजार सदस्य धनबाद में बनाया, जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि धनबाद में जो नगर निगम की चुनाव होने जा रहे है उसमें जनता दल यू. पूरी ताकत के साथ सभी पदों पर चुनाव लड़ेगी जिसके लिए यहाँ के कार्यकर्त्ता मजबूती के साथ काम कर रहे है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 1 मार्च, 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन सभी जिला मुख्यालय में मनाया जायेगा।अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि आज बैठक में दो प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें धनबाद नगर निगम का चुनाव सभी वार्ड सहित मेयर का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेगी जिसके लिए एक तैयारी समिति का गठन भी किया गया है एवं जिले में सभी पंचायत से लेकर सभी नगर सहित जिला मुख्यालय में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलायी जायेगी जिसकी शुरूआत आज, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो द्वारा किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह, उदय कुमार सिंह, मो. हसीब खान, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश सचिव राजु सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिन्हा, विजय सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र राही, युवा के जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, मजदूर जिला अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, मो. तनवीर अहमद, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, रीता रानी मण्डल, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, पूर्वी टुण्डी अध्यक्ष शिशिर दॉ, टुण्डी अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, तोपचांची अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय, बाधमारा अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जिला उपाध्यक्ष डबलु सिंह, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, निरसा प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, चिरकुण्डा नगर अध्यक्ष टोनी सिंह, गोविन्दपुर प्रखण्ड अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बैजु सिन्हा, जिला महासचिव झप्पु . सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, कपिलदेव यादव, बलियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष शिव चरण महतो, नेपाल प्रमाणिक, अनिल सिन्हा, साधु शरण पासवान, अजय श्रीवास्तव, स्मृतिकान्त सिंह, अशोक सिंह, शंकर विद्यार्थी, महिला नेत्री प्रीति पाण्डेय, बमबम सिंह, दीपन प्रमाणिक समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता इस कार्यक्रम में शिरकत किये।
