धनबाद: श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति ठाकुर कुल्ही धैया वार्ड संख्या 21 के सदस्यों की बैठक सामुदायिक भवन में पूरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूरण सिंह ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा वर्ष 1997 में प्रारंभ की गई थी । लगातार 28 वर्षों से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है । इस वर्ष भी पारंपरिक उल्लास के साथ पूजा मनाई जाएगी। उपस्थित सदस्यों के सर्वसम्मति से छठ पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। फ़ोद्दार सिंह अध्यक्ष, नूनेश्वर सिंह उपाध्यक्ष, सत्यम सिंह , शशिकांत पांडे सचिव , इंदर सिंह, प्रसून पांडे पूजा प्रभारी, संतलाल महथा, निर्मल महतो कोषाध्यक्ष, रंजीत जायसवाल मीडिया प्रभारी, जयंत मिश्रा, बबलू सिंह, संतोष रजक, शशिकांत पांडे, कार्तिक, रोहन सिंह, प्रमोद शर्मा, दुर्गा सिंह, संजय सिंह, त्रिलोकी, हराधन, लालू, सत्यनारायण सिंह, मिथुन, जितेंद्र, टीटू, टिंकू, मोहन सिंह, अजय, प्रहलाद रजक, अमर सिंह, विकास चौरसिया, गणेश सिंह, सुभाष साव, विकास सिंह, पिंटू को सदस्य बनाया गया।
