धनबाद मंडल में “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” स्वच्छता अभियान निरंतर जारी |

Share This News

आज दिनांक 12.10.2025 को “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” के बारहवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो, अस्पतालों एवं कार्यालयों में सफाई अभियान के साथ-साथ वृहद स्तर पर शौचालयों की विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रेलवे परिसरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु शौचालयों की गहन सफाई की गई तथा स्टेशन परिसर के आसपास की नालियों एवं पाइपों में हो रही लिकेज को ठीक किया गया। मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दिया

Leave a comment