झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति, झारखंड सरकार द्वारा अंकिता दत्ता को सम्मानित एवं पुरस्कृत किए जाने पर अपना आभार व्यक्त करती है।
संस्था के संस्थापकों और सदस्यों ने अंकिता दत्ता से मुलाकात कर प्रथम स्थान प्राप्त करने की सफलता पर बधाई दी।
संस्था के संस्थापक श्री बेंगू ठाकुर, श्री भवानी बंदोपाध्याय, सुजीत रंजन, पार्थ सारथी दत्ता, बुबाई दत्ता, अशोक कुमार पाल, समीर सरकार, डॉ. एनएम दास, गोविन्दो ठाकुर, अनिल चन्द्र कुंभकार, श्यामल राय, जमीनी पाल, सपन चैटर्जी, पप्पू सूत्रधर, नीपन चौधरी, लट्टू दत्ता, तरुण गोस्वामी और अन्य सदस्यों ने अंकिता को निरंतर सहयोग और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
संस्था का मानना है कि इस प्रकार की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज और राज्य दोनों के लिए गौरव का विषय है।
संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट