दिनांक 28.08.25 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा शक्तिनगर-सिंगरौली-धनबाद रेल खण्ड का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंगरौली एवं रेनुकूट स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही ओबरा यार्ड एवं चोपन वाशिंग पीट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेनुकूट स्थित हिंडाल्को के अधिकारियों के साथ माल लदान संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने शक्तिनगर-सिंगरौली-धनबाद रेल खण्ड एवं बरवाडीह यार्ड में विभिन्न परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट
