धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न

Share This News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार, संगठन सृजन अभियान के तहत आज अपराह्न 2:30 बजे जिला परिसदन अतिथि गृह, धनबाद में एक अति आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सह चयन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नगर निगम क्षेत्र वार्ड अध्यक्ष चयन समिति के सदस्य श्री अजय कुमार दूबे, तथा चिरकुंडा नगर परिषद की प्रवेक्षक सह वार्ड अध्यक्ष चयन समिति की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह उपस्थित रहीं।

बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रखंड/नगर अध्यक्षों के माध्यम से प्रस्तावित वार्ड अध्यक्षों की सूची समिति के समक्ष प्रस्तुत की।
इस अवसर पर श्री अजय दूबे ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देनी होगी जो संगठन के प्रति समर्पित और सेवा भाव से आम जनता से जुड़े हों
वहीं, श्रीमती अनुपमा सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन के ज़मीनी स्तर पर आगे लाना ही संगठन सृजन का मुख्य उद्देश्य है।

चर्चा के दौरान यह सर्वसम्मति बनी कि धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति अलग-अलग बैठक कर, आम कांग्रेस जनों से राय लेकर और निरीक्षण कर ही स्वीकृत की जाएगी। जो कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय रुचि नहीं दिखाएंगे, उन्हें तुरंत बदला जाएगा। इसके लिए अगली बैठक की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

बैठक में चयन समिति के सदस्य बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन सृजन अभियान चलाने का आह्वान किया है, ताकि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।

इस बैठक में चयन समिति के सदस्य सुल्तान अहमद खान, शमशेर आलम, संतोष महतो सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment