बिलासपुर मंडल में एनआई कार्य के मद्देनजर 03 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द

Share This News

हाजीपुर: 21.08.2025

बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा रेलखंड के मध्य तीसरी/चौथी लाईन परियोजना के तहत किरोड़ीमलनगर स्टेशन पर पर एनआई कार्य किया जाना है । इसके मद्देनजर इस रेलखंड से गुजरने वाली 03 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार रद्द किया जा रहा है –

  1. दिनांक 21.08.25 को हैदराबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
  2. दिनांक 24.08.25 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
  3. दिनांक 22.08.25 को वास्को डी गामा से खुलने वाली गाड़ी सं. 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस
  4. दिनांक 25.08.25 को जसीडीह से खुलने वाली गाड़ी सं. 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस
  5. दिनांक 27.08.25 को गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
  6. दिनांक 29.08.25 को लोकमान्य तिलक से खुलने वाली गाड़ी सं. 22357 लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस

Leave a comment