आज झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के माननीय मद्यनिषेध सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद महतो जी से सौजन्य मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि धैया रानीबांध स्थित मौजा संख्या 06, खाता संख्या 196, प्लॉट संख्या 1544, रकबा 2.16 डी॰ भूमि, जिसे धनबाद अंचल अधिकारी द्वारा पूर्व में गैरबाद खाता की जमीन के रूप में प्रमाणित किया गया है, ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह वही पावन भूमि है, जहाँ से बाबा दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी ने नेमरा से निकलकर धनबाद की धरती पर आंदोलन की शुरुआत की और यहीं से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की नींव रखी गई। इस ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि इस भूमि पर बाबा दिशोम गुरु जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए तथा उनके नाम से एक पार्क का निर्माण कराया जाए।
यह कदम न केवल बाबा दिशोम गुरु जी के संघर्षों और बलिदानों को याद करने का कार्य करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह धनबाद महानगर की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर मंत्री महोदय से मुलाकात करने वाले झामुमो महानगर समिति के पदाधिकारियों में मंटू कुमार चौहान (महानगर अध्यक्ष)
रामू मंडल (महानगर सचिव)
मिहिर दत्ता (महानगर उपाध्यक्ष)
टिंकू सरकार (कोषाध्यक्ष)
सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

