रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद द्वारा दात्री फ़ाउंडेशन, दिल्ली तथा धनबाद थैलेसीमिया सोसायटी के सहयोग से सफलतापूर्वक एच.एल.ए. टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटेरियन संजय खे़मका के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।
बीसीसीएल के सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर एवं कैंप का औपचारिक उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि का परिचय रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद के अध्यक्ष श्री नवल उपाध्याय जी के द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि:
डॉ. जे.एस. अरोड़ा, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन थैलेसीमिक्स, नई दिल्ली
डॉ. एस.के. चौरेसिया, प्राचार्य, एस.एन.एम.एम.सी.एच.
डॉ. दिनेश गिंदोरिया, अधीक्षक, एस.एन.एम.एम.सी.एच.
कैंप को विशेष रूप से धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा तथा झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने भी आकर अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया।
कैंप में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 40 रोगियों के एच.एल.ए. टेस्ट हेतु सैम्पल लिए गए तथा 80 रोगियों की ओपीडी जाँच की गई।
कैंप में उपस्थित रोटेरियन सदस्य:
रोटेरियन नवल उपाध्याय, रोटेरियन गौरव सराफ, रोटेरियन वरुण अग्रवाल, रोटेरियन संजय खे़मका, रोटेरियन संदीप नारंग, रोटेरियन अंजु गंडोत्रा, रोटेरियन राजेश परकेरिया, रोटेरियन सुरेश अग्रवाल, रोटेरियन अभिषेक अग्रवाल, रोटेरियन ऋत्विक दूधानी, रोटेरियन पार्थो सिन्हा, रोटेरियन हरमन चोपड़ा, रोटेरियन राहुल व्यास, रोटेरियन अंकित तंडन, रोटेरियन विकास शर्मा, रोटेरियन राजीव गोयल तथा रोटेरियन हेतल परकेरिया।
इस अवसर पर जीवन ज्योति स्कूल, बेक़ारबांध के स्टाफ़ एवं शिक्षकों के सहयोग की विशेष सराहना की गई, जिनके सहयोग से कैंप का सफल आयोजन संभव हुआ।
कार्यक्रम का समापन कैंप संयोजक रोटेरियन चरणप्रीत सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सक दल, जीवन ज्योति स्कूल परिवार तथा रोटेरियन सदस्यों का आभार व्यक्त किया
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट