दिनांक 15/16.08.25 (रात्रिकालीन) गंगा-सतलज एक्सप्रेस एवं ने.सु.च.बोस गोमो स्टेशन का किया गया औचक निरीक्षण ।

Share This News

दिनांक 15.08.25 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मोहम्मद इकबाल द्वारा गाड़ी संख्या 13307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस में यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं तथा पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खानपान सेवा, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जांच कर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मौके पर ही आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी कड़ी में दिनांक 16.08.25 को गोमो स्टेशन पर भी यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान टिकट बुकिंग काउंटर, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (Public Address System), एटीवीएम मशीन, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल, रनिंग रूम, एफ.ओ.बी., टीटी क्रू लॉबी एवं कर्मचारियों की सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया गया। संबंधित कर्मचारियों को यात्री सुविधा में और अधिक सुधार लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
रेल प्रशासन का सदैव यह प्रयास रहता है कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतोषजनक यात्रा का अनुभव मिले।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment