सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड के मध्य ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के मद्देनजर धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल के परिचालन के मार्ग में परिवर्तन किया जायेगा |

उत्तरी रेलवे के लखनऊ मंडल में सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड के मध्य ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के मद्देनजर दिनांक 07.11.25 को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल के परिचालन के मार्ग में परिवर्तन किया जायेगा | यह गाड़ी उपरोक्त तिथि पर वाराणसी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चंडीगढ़ को जाएगी |

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गोंदिया-बरौनी के मध्य 04 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन |

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद के रास्ते गोंदिया-बरौनी के मध्य 04 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है जिनका विवरण इस प्रकार है –क्र.सं. ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन की तिथि

माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो ने किया गेहूँ बीज वितरण समारोह का शुभारंभ

आज दिनांक 3 नवंबर 2025 को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) द्वारा मे० हरा हरियाली बीज भण्डार, राजगंज, (बाघमारा) धनबाद में गेहूँ बीज प्रभेद वितरण समारोह का शुभारंभ माननीय विधायक, टुण्डी श्री मथुरा प्रसाद महतो के करकमलों द्वारा किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी, धनबाद डॉ० अभिषेक मिश्र ने बताया की कृषि, पशुपालन एवं … Read more

धनबाद में एजीचर्च के प्रबंधन को लेकर दो पक्षों में तीखा विवाद, मारपीट तक पहुँची नौबत

आसनसोल (ASANSOL): एलआईसी मोड़ स्थित एजी चर्च में प्रबंधन अधिकार को लेकर रविवार को दो गुटों के बीच भारी तनाव फैल गया। लंबे समय से चल रहे विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के सदस्यों में मारपीट हो गई। झड़प के दौरान न केवल कई पुरुष घायल हुए, बल्कि कुछ महिलाएँ … Read more

धनबाद में कवि विद्यापति ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

धनबाद (DHANBAD): मिथिला परंपरा के प्रमुख स्तंभ और काव्य जगत के अमर रचनाकार विद्यापति ठाकुर को याद करते हुए सोमवार को धनबाद में एक सांस्कृतिक स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय साहित्य प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने लुबी सर्कुलर रोड पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने … Read more

खेल को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

धनबाद (DHANBAD): बिराजपुर स्थित कोनारटांड मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन समारोह में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह, बिहार जनता मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह और गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाड़ी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने … Read more

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर बोले राज सिन्हा: ‘देश का मान बढ़ाया

धनबाद (DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक और धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने वनडे फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धि पर खुशी प्रकट करते हुए टीम का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय महिला क्रिकेट अब … Read more

जेल से चुनावी मैदान में उतरेंगे अनंत सिंह, पत्नी ने संभाला प्रचार अभियान

बिहार (BIHAR): विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच मोकामा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी सीट से जेडीयू उम्मीदवार और चर्चित नेता अनंत सिंह को एक पुराने आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है। इससे अब यह साफ हो गया है कि वे जेल में … Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 40 मिनट रोड शो, 6 सीटों पर NDA के लिए बनाया माहौल…

बिहार (BIHAR): रविवार की शाम पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा राजनीतिक हलचल का मुख्य केंद्र बना रहा। आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी जैसे ही पटना पहुंचे, शहर का माहौल उत्साह और सुरक्षा तैयारियों में बदल गया। एयरपोर्ट से निकलकर उन्होंने सबसे पहले दिनकर गोलंबर पहुंचकर राष्ट्रकवि … Read more

सत्ता अहंकार में अपने प्रजा को हानि पहुंचाने का विचार हीं राक्षसी प्रवृत्ति है: ब्रज प्रिया किशोरी जी…

धनबाद (DHANBAD): सिंदरी के शहरपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से परिपूर्ण रहा। कथा के दौरान सुश्री ब्रज प्रिया किशोरी जी ने श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से जुड़े अनेक प्रसंगों का ऐसा मार्मिक वर्णन किया कि उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने भगवान कृष्ण … Read more