​​धनबाद समाहरणालय के दो कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

​कल दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर दो समर्पित कर्मियों—जिला गोपनीय शाखा के अनुसेवक श्री बलभद्र कुम्हार एवं नीलम पत्र शाखा में अनुसेवक श्री खीरोद कुमार दास—को आदर-सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ एवं निष्ठावान सेवाकाल की सराहना की … Read more

99 ग्रुप के ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम का भव्य आगाज,वंदे मातरम् , संस्कृति और देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन

*महापुरुषों के चित्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, 7 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम धनबाद: दीपावली केवल दीप जलाने और घरों को रोशन करने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज … Read more

व कुश सेवा संघ ने मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

धनबाद : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को धनबाद के टाउन हॉल में भव्य रूप से मनाई गई। नवगठित लव-कुश सेवा संघ की ओर से आयोजित समारोह में झारखंड और बिहार के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। … Read more

लिंडसे क्लब के शिशु साहित्य पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम

लिंडसे क्लब और लाइब्रेरी की ओर से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका ‘ समुद्दूर ‘ का नवीनतम अंक का विमोचन शुक्रवार संध्या क्लब परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच किया गया। पत्रिका का विमोचन इस साल के युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त लेखक विनोद घोषाल और धनबाद के प्रख्यात शिक्षाविद डॉक्टर सिद्धार्थ बंदोपाध्याय के द्वारा किया … Read more

राष्ट्रीय स्कूली गतका चैंपियनशिप में धनबाद की बेटियों का परचम, झारखंड को दिलाए दो कांस्य पदक

लक्ष्मी कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य, टीम स्पर्धा में साधना और लक्ष्मी ने भी बढ़ाया राज्य का मान धनबाद: नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका चैंपियनशिप (SGFI) में धनबाद की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को दो कांस्य पदक दिलाए। प्रतियोगिता में धनबाद की लक्ष्मी … Read more

चलन्त लोक अदालत कार्यक्रम का आमटाल पंचायत भवन में हुआ समापन

धनबाद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर पूरे जिले में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहेचलंत लोक अदालत कार्यक्रम का शनिवार को आमटाल पंचायत भवन में समापन हुआ. इसकी जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव … Read more

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर ही राजनीति को मिल सकती है नई दिशा : सुदेश महतो

151वीं जयंती पर अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ ने किया भव्य समारोह का आयोजन, राष्ट्र की एकता और अखंडता का लिया संकल्प धनबाद: अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ की ओर से भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को 8 लेन रोड स्थित भेलाटांड़ के द रीत रिसॉर्ट में धूमधाम से मनाई … Read more

श्रम विभाग के वरिष्ठ लिपिक उत्तम कुमार मंडल के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, धनबाद में आज कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक श्री उत्तम कुमार मंडल के सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  श्री मंडल ने दिनांक 07 अक्टूबर 1993 को सरकारी सेवा में अपना योगदान दिया था तथा लगभग 33 वर्षों की लंबी, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाओं के पश्चात दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप श्रमायुक्त, बोकारो श्री रणजीत कुमार, सहायक श्रमायुक्त, धनबाद श्री प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक, नियोजन श्रीमती पदमा कुमारी, श्रम अधीक्षक श्री पंकज कुमार सहित झरिया, गोविंदपुर, निरसा, बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, तोपचांची एवं टुंडी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक श्रमायुक्त श्री प्रवीण कुमार ने श्री उत्तम कुमार मंडल के लंबे सेवाकाल, कार्यकुशलता एवं कार्यालय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तम मंडल जी इस कार्यालय की रीढ़ थे।कार्यालय के प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य में उनका अनुभव, सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सेवानिवृत्त होने से कार्यालय में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा। किसी भी कार्यालय की पहचान केवल उसके अधिकारियों से नहीं, बल्कि उन समर्पित कर्मियों से भी होती है, जो पर्दे के पीछे रहकर व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उत्तम जी उन्हीं कर्मठ एवं समर्पित कर्मियों में से एक रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन वर्षों तक साथ काम करने वाले सहकर्मी का कार्यालय से विदा होना भावुक क्षण होता है।  श्री मंडल ने अपने अनुभव, व्यवहार एवं सहयोग से सहकर्मियों के बीच एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके साथ कार्य करने की स्मृतियां सदैव सभी के मन में बनी रहेंगी। उप श्रमायुक्त, बोकारो श्री रणजीत कुमार ने भी श्री मंडल के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में लंबी अवधि तक अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने श्री मंडल के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी श्री उत्तम कुमार मंडल के साथ अपने कार्यानुभव एवं संस्मरण साझा किए। सभी ने उनके सरल स्वभाव, सहयोगात्मक व्यवहार, कार्य के प्रति जिम्मेदारी तथा कार्यालय के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। समारोह के अंत में श्री उत्तम कुमार मंडल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है।श्री उत्तम कुमार मंडल का योगदान एवं उनकी सेवाएं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, धनबाद के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।

उपायुक्त की संवेदनशील पहल: प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर की नन्हीं छात्रा की मांग पर 48 घंटे के भीतर पहुंचा कंप्यूटर

निरीक्षण के दौरान छात्रा ने तकनीकी शिक्षा के लिए की थी कंप्यूटर की मांग उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के त्वरित निर्देश पर विद्यालय में स्थापित हुआ कंप्यूटर सेट, बच्चों के चेहरे खिले जिला प्रशासन धनबाद द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रेरणादायी मिसाल देखने … Read more