चलन्त लोक अदालत कार्यक्रम का आमटाल पंचायत भवन में हुआ समापन

Share This News

धनबाद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर पूरे जिले में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे
चलंत लोक अदालत कार्यक्रम का शनिवार को आमटाल पंचायत भवन में समापन हुआ. इसकी जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव डालसा बी के लाल ने बताया कि चलंत लोक अदालत के माध्यम से अक्टूबर माह में धनबाद जिले के समस्त प्रखंडों एवं पंचायत में घूम घूम कर जागरूकता अभियान फैलाई गई इस दौरान दर्जनों की संख्या में मौके पर मामलों का निष्पादन भी किया गया जिससे आम जनमानस को त्वरित और सुलभ न्याय मिलना संभव हो सका।
इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से धनबाद जिले के हजारों की संख्या में लाभुकों को जोड़ा गया ।
आज आमटाल पंचायत भवन में कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें एलएडीसीएस सहायक
सुमन पाठक , शैलेंद्र झा डालसा की टिम हेमराज चौहान, डिपेंटी कुमारी गुप्ता , उपमुखिया रीना देवी, एडब्ल्यू टुम्पा, भोला महतो, जगन्नाथ, गृहाचार्य आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।

Leave a comment