Breaking News

डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी को “FOGSI स्व राय बहादुर डॉ. एस. एन. मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 2025” और “ISAR-Special Appreciation Award 2025” से सम्मानित, धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साझा की खुशी

धनबाद: शहर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी को “FOGSI स्व राय बहादुर डॉ. एस. एन. मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 2025” और “ISAR-Special Appreciation Award 2025” से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें मुंबई में आयोजित AICOG 2025 सम्मेलन में प्रदान किए गए। डॉ. नेहा झारखंड की एकमात्र चिकित्सक हैं जिन्हें यह … Read more

धनबाद पुलिस ने डायल 112 की जागरूकता के लिए निकाली रैली, आपात स्थिति में तुरंत सहायता का दिया संदेश

धनबाद, 17 फरवरी: धनबाद पुलिस ने डायल 112 की सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रणधीर वर्मा चौक से एसएसएलएनटी कॉलेज तक एक जागरूकता रैली निकाली। इस अभियान का नेतृत्व सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने किया, जिसमें आम नागरिकों और छात्राओं को डायल 112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। डीएसपी सुमित … Read more

धनबाद में आयोजित दुधारू पशु मेला एवं मुखिया ऑरियेन्टेशन कार्यक्रम

आज, 17 फरवरी 2025 को जिला गव्य विकास कार्यालय, धनबाद में दुधारू पशु मेला और मुखिया ऑरियेन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़े पशुपालकों को जागरूक करना … Read more

धनबाद में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित

आज, 17 फरवरी 2025 को उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्थापना समिति सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।बैठक के दौरान, सेवा संपुष्टि और पदोन्नति से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समिति द्वारा कुल 12 कलर्क, 16 राजस्व उप निरीक्षक, 7 … Read more

कचहरी भवन में पकड़ा गया प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

एग्यारकुंड, निरसा (16 फरवरी): निरसा विधानसभा क्षेत्र के एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के कचहरी भवन में रविवार शाम प्रेमी युगल के मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस, एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के … Read more

मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट: डीपीसी ब्लू और डीथ्री की शानदार जीत

धनबाद, 16 फरवरी: धनबाद प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें डीपीसी ब्लू और डीथ्री की टीमों ने जीत दर्ज की। तकनीकी कारणों से डीपीसी ब्लैक और डीपीसी ब्लू के बीच 10 ओवर का मैच खेला गया। डीपीसी ब्लैक ने पहले बल्लेबाजी … Read more

कॉमरेड स्वर्गीय ए. के. राय स्मारक शिलान्यास समारोह संपन्न

धनबाद, 16 फरवरी: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता, झारखंड आंदोलन के शंखनाद करने वाले कॉमरेड स्वर्गीय ए. के. राय जी की स्मृति में स्मारक शिलान्यास समारोह का आयोजन नूतन डीह मोड़, सेंट्रल हॉस्पिटल के मुख्य मार्ग के समीप किया गया। इस कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो, … Read more

धनबाद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, बच्ची गंभीर रूप से घायल

धनबाद, 16 फरवरी: धनबाद के रांगाटांड श्रमिक चौक पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपनी दो बच्चियों के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज … Read more

फसल सुरक्षा योजना के तहत किसानों को कीटनाशकों और जैविक उत्पादों का वितरण

धनबाद, 15 फरवरी 2025: पौधा संरक्षण विभाग (धनबाद) के तहत बलियापुर कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सदस्यों को फसल सुरक्षा योजना के अंतर्गत ट्राईकोडर्मा, कार्बेंडाजिम, बोरोन, इमिडाक्लोरोप्रिड, पीएसबी, नीम तेल और फोरमैन ट्रैप का वितरण किया गया।इस दौरान दीदियों को कीटनाशकों के सही उपयोग की विधि का प्रदर्शन (डेमो) कर उनकी प्रभावी उपयोगिता … Read more

धनबाद रेलवे स्टेडियम में प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी, नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे मैच,टूर्नामेंट की ट्रॉफी और ड्रेस का अनावरण, 16 फरवरी से होगी शुरुआत

धनबाद रेलवे स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी और ड्रेस का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा समेत पदाधिकारी, सदस्य और सभी आठ प्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। सभी … Read more