Breaking News

◆उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी द्वारा सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी श्री सुरेश प्रसाद वर्णवाल द्वारा सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है ।

■इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि शंकरडीह के ग्रामीणों ने आवेदन दिया था की शंकरडीह मोज़े के खाता नंबर 83 प्लॉट नंबर 764 रकवा 1.16 एकड़ पर किसी के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। अंचल अधिकारी ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रभारी अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह राजस्व उप निरीक्षक विजय कुमार, अंचल अमीन राजकुमार आदि अपने पूरे दल बल के साथ प्लॉट पर पहुंचकर बुलडोजर लगाकर प्लॉट को मुक्त किया।

■वही अंचल अधिकारी ने पूर्वी टुंडी अंचल वासियों को यह निर्देश दिया की कोई भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करे नहीं तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment