Breaking News

धनबाद: राजस्व बढ़ाने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Share This News

धनबाद, 10 दिसंबर 2024: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री पवन कुमार ने मंगलवार को धनबाद समाहरणालय के सभागार में जिला आंतरिक संसाधन समिति और जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लेते हुए राजस्व वृद्धि के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने खनन, कमर्शियल टैक्स, निबंधन, परिवहन, वन विभाग, मत्स्य विभाग और नगर निगम सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।

प्रमुख निर्देश:

1. खनन विभाग:खनिज संपदा के अवैध कारोबार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।विभिन्न कोलियरियों में कोयले के भंडारण की औचक वॉल्यूमेट्रिक जांच के निर्देश दिए।2. एक्साइज विभाग:अवैध शराब निर्माताओं पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।लाइसेंसी बार में औचक जांच करने का निर्देश दिया।3. कमर्शियल टैक्स विभाग:डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई और मोबाइल चेकिंग के जरिए राजस्व में वृद्धि के प्रयास करने को कहा।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा सहित सभी अंचल अधिकारी और अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीएमएफटी कार्यों की समीक्षा

समीक्षा बैठक के बाद आयुक्त पवन कुमार ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक भी की। उन्होंने उप विकास आयुक्त से विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।आयुक्त के सख्त निर्देशों को राजस्व संग्रहण और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a comment