धनबाद, 25 मार्च 2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान धनबाद चिरागोड़ा की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई।महिला ने उपायुक्त को बताया कि उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें तीसरी बेटी, जो शादीशुदा है लेकिन ससुराल से लौट आई है, उन्हें रोज प्रताड़ित करती है और मारपीट करती है। बुजुर्ग ने उपायुक्त से बेटी को घर से निकालने और उन्हें सुरक्षा देने की मांग की। उपायुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
जमीन और मुआवजे को लेकर भी पहुंचे कई मामलेजनता दरबार में पश्चिम बंगाल के अंडाल से आई दो महिलाओं ने अपनी पैतृक जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत की। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा अधिग्रहित उनकी जमीन का मुआवजा भाइयों ने हड़प लिया और मां को घर से निकाल दिया। अब मां पिछले चार वर्षों से बेटियों के साथ अंडाल में रह रही हैं। महिलाओं ने उपायुक्त से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।वहीं, पूर्वी टुंडी की एक विधवा महिला ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। महिला ने बताया कि उनका एक दिव्यांग बेटा है और इलाके के दबंग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है।
जनता दरबार में उठे अन्य मुद्देइस दौरान उपायुक्त के समक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर आवेदन आए, जिनमें शामिल हैं:रेलवे द्वारा अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांगऑनलाइन रसीद निर्गत कराने की समस्याएसएनएमएमसीएच में एचआईवी पीड़ितों के लिए डायलिसिस मशीन की उपलब्धतामहावीर नगर तालाब की सफाई की मांगसास-ससुर द्वारा विवाहिता को घर का ताला खोलने से रोकने की शिकायतबेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग
बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांगजनता दरबार में निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।”जनता दरबार में उठी समस्याएं, उपायुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन!”