Breaking News

धनबाद में जनता दरबार: वृद्धा ने जमीन कब्जे की शिकायत की, एडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Share This News

धनबाद, 21 मार्च 2025: एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री पीयूष सिन्हा ने शुक्रवार को जनता दरबार में जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डिगवाडीह की एक वृद्ध आदिवासी महिला ने जनता दरबार में एडीएम को बताया कि वह पिछले 22 वर्षों से अपनी आदिवासी खाते की जमीन पर रह रही हैं, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।महिला के अनुसार, झरिया अंचल कार्यालय ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट अनुमंडल कार्यालय को भेज दी है। अनुमंडल कार्यालय की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को कई बार हाजिर होने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन वे अब तक उपस्थित नहीं हुए और अवैध निर्माण जारी है। साथ ही, महिला के घर की नाली भी बंद कर दी गई है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।इस पर संज्ञान लेते हुए एडीएम ने झरिया अंचल अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया और महिला की समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के प्रतिनिधियों ने मेमको मोड़ स्थित उनकी शाखा ‘शांति निवास’ के सामने बाउंड्री वॉल के आगे हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की अपील की।उन्होंने बताया कि इस संस्थान में मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला, पुरुष और बच्चे रहते हैं, और निर्माण कार्य से उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।इस पर एडीएम ने अंचल अधिकारी धनबाद को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में कई अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनमें शामिल हैं:गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांगजमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें और निर्माण ध्वस्त करने की अपील

जनता दरबार में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद और जन शिकायत कोषांग के प्रधान लिपिक श्री नंदकिशोर कुशवाहा उपस्थित थे।धनबाद प्रशासन ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment