Breaking News

धनबाद में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एमएसएमई बैंक अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन

Share This News

धनबाद, 20 मार्च 2025 – भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय द्वारा धनबाद के सोनोटेल होटल में एमएसएमई शाखाओं के बैंक अधिकारियों के क्षमता निर्माण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाता है।श्री सिंह ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बैंकों को उद्यमियों के प्रति संवेदनशील होने और उन्हें समय पर ऋण सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से रियायती दर पर ऋण प्रदान करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक, एसआईडीबीआई, एमएसएमई-डीईओ, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एमएसएमई वित्तीय सहायता, तकनीकी नवाचार और अन्य नीतिगत विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए गए।इस कार्यशाला में बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक सहित कई अन्य बैंक एवं लघु वित्त बैंक के कुल 30 अधिकारियों ने भाग लिया और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Leave a comment