धनबाद कांग्रेस अध्यक्ष ने बलियापुर में की संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा, 7 मार्च को बोकारो बैठक की तैयारी तेज

Share This News

धनबाद, 3 मार्च 2025: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बलियापुर प्रखंड के सिंगियाटाड़ का दौरा कर मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की और संगठन सशक्तिकरण को लेकर विशेष चर्चा की। इस दौरान झारखंड सरकार की उपलब्धियों को गांव-टोला तक पहुंचाने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि 7 मार्च को बोकारो में आयोजित प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संगठन सशक्तिकरण को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। बैठक में बलियापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इदु अंसारी, सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष हारुन रशीद, बलियापुर मध्य मंडल अध्यक्ष आलोमनी देवी, बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुधन महतो, शेख तालिब, राजेश महतो, सकीर शाह सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।धनबाद कांग्रेस संगठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

Leave a comment