धनबाद: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए मुखिया, ACB की साल की पहली बड़ी कार्रवाई

Share This News

धनबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की धनबाद इकाई ने इस साल की पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुखिया को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, मुखिया कार्तिक महतो ने लाभार्थियों से आवास स्वीकृत कराने के लिए कुल 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद एजेंसी ने पहले इसकी जांच की। सत्यापन के बाद, योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये मुखिया को सौंपे गए, जैसे ही उसने पैसे लिए, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी मुखिया को धनबाद ACB कार्यालय लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसीबी एएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना का जिओ टैग करने के एवज में मुखिया लाभुग से रिश्वत मांगा था अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।ACB की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह इस साल की पहली बड़ी रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई मानी जा रही है।

Leave a comment