धनबाद में ADM ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, हाइड्रोसील मरीजों की पहचान के दिए निर्देश

Share This News

धनबाद, 19 फरवरी 2025: समाहरणालय सभागार में बुधवार को ADM (लॉ एंड ऑर्डर) श्री पीयूष सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने हाइड्रोसील के सभी मरीजों को चिन्हित करने और उनका जल्द से जल्द ऑपरेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने शत-प्रतिशत नवजात शिशुओं को प्रतिरक्षण खुराक देने, फाइलेरिया मरीजों को एमएनडीपी किट का वितरण सुनिश्ति करने और उसकी नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।

ADM ने बैठक के दौरान मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, कुपोषण उपचार केंद्र, नियमित टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. चंद्र भानु प्रतापन, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के एसएमओ डॉ. अमित तिवारी, वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, वीबीडी सलाहकार श्री रमेश कुमार सिंह, सभी एमओआईसी सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस समीक्षा बैठक को जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a comment