धनबाद में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक की

Share This News

धनबाद, 18 फरवरी 2025: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जल जीवन मिशन (JJM), स्वच्छ भारत मिशन (SBM), खनन पट्टा, राजस्व एवं भूमि सुधार, औद्योगिक क्षेत्र विकास, कृषि एवं पशुपालन समेत नगर आवास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। भूमि मामलों के समाधान के लिए अपर समाहर्ता विनोद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि पशुपालन शेड निर्माण के लिए उप विकास आयुक्त सादात अनवर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, एसडीएम राजेश कुमार, एलआरडीसी दिलीप महतो, डीएलएओ राम नारायण खलखो समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment