Breaking News

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2026 के तहत जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, आर्चरी एवं बॉक्सिंग के प्रथम चरण का आयोजन संपन्न।

Share This News

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, धनबाद एवं जिला खेल कार्यालय, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता–2026 के अंतर्गत आर्चरी (तीरंदाजी) एवं बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण,शहरी एवं जनजातीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस आयोजन में संबंधित खेलों के तकनीकी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की सहभागिता से प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया।

जिला प्रशासन, धनबाद एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

जिला प्रशासन, धनबाद एवं जिला खेल कार्यालय, धनबाद द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई है।

Leave a comment