ग्राहकों के प्यार और विश्वास के प्रति आभार जताने के लिए आयोजित हुआ लकी ड्रॉ, विजेता को दी गई बधाई
धनबाद: सरायढेला क्यूबिक मॉल, सुरामा सिटी स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में मंगलवार को आयोजित भव्य लकी ड्रॉ कार्यक्रम में रचना अग्रवाल भाग्यशाली विजेता बनीं। उन्होंने लकी ड्रॉ के माध्यम से हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटी अपने नाम की।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राहकों के प्यार, विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोरूम में ग्राहकों एवं अतिथियों के समक्ष लकी ड्रॉ के जरिए विजेता का चयन किया गया, जिसमें रचना अग्रवाल के नाम स्कूटी निकली।
इस अवसर पर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी प्रबंधन की ओर से रचना अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका विश्वास और स्नेह ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है।
शोरूम ऑनर दिनेश हेलीवाल ने कहा कि किसना अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर ऐसे विशेष उपहारों के माध्यम से उनकी खुशियों में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध है।