Breaking News

एसडीएम ने किया संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया का औचक निरीक्षण

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद श्री लोकेश बारंगे के द्वारा संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह बरमसिया धनबाद में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में सभी कर्मी उपस्थित थे। संप्रेक्षण गृह में और विशेष गृह में बच्चे आवासित है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बाल देख रेख संस्थानों  में  निवासरत बच्चों के कल्याण सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु संस्थानों की स्थिति का आंकलन करने से संबंधित है।

बाल देख संस्थानों में आंकलन में कई बिंदुओं पर किया गया। बिंदुओं में बच्चों का रहन सहन की स्थिति, भोजन, कपड़े, शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास पर की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चों की  सुरक्षा पर  विशेष ध्यान दिया और  साफ़ सफाई को और बेहतर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

मौके पर संप्रेक्षण गृह के प्रभारी उपाधीक्षक संतोष कुमार प्रसाद , गृहपति गौतम कुमार श्रीवास्तव ,परामर्शी प्रिय रंजन, लेखपाल सूरज दे शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा , पैरामेडिकल स्टाफ साजिद अंसारी समेत कर्मी उपस्थित थे

Leave a comment