धनबाद: अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के निर्णयानुसार धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) का क्षेत्र स्तरीय (कुल क्षेत्र-14) का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग दिनांक 29 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10 बजे से संध्या 04 बजे तक संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन धनबाद के त्रैम्वकराव जुमड़े सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बीसीसीएल में कार्यरत क्षेत्रों से श्रमिकगण प्रशिक्षु के रूप में भाग लिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी ताँती ने किया एवं संचालन संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह द्वारा की गई।
सर्वप्रथम संघ के महामंत्री के द्वारा संघ के रिती निती के अनुसार मंचस्थ अतिथियों को परिचय के साथ पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया साथ ही अभ्यास वर्ग में क्षेत्रों से आये ध.को.क.संघ के पदाधिकारियों/कार्यसमिति सदस्यों के साथ क्षेत्रों से आये युवा कार्यकर्ताओं की भी परिचय हुई।
प्रशिक्षक के रूप में क्रमशः राजीव कान्त सह प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ झारखण्ड प्रदेश ने संघ की स्थापना के उद्देश्य और कार्यकर्ता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भारतीय मजदूर संघ का स्थापना राष्ट्र हित उद्योग हित एवं मजदूर हित को लेकर किया गया है। यह शुद्ध रूप से मजदूरों का और मजदूरों द्वारा संचालित संगठन है। भारतीय मजदूर संघ की कार्य पद्धती सचमुच अन्य श्रम संगठनों से अलग है, जिस कारण यह संगठन शुन्य से शिखर तक पहुँचा है।
सुरेन्द्र भुषण महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध बीसीसीएल द्वारा ओधोगिक संबंध/विवाद, पदोन्नती रोस्टर प्रक्रिया, मेनपावर बजट आदि विषयो पर प्रशिक्षुओं को जानकारी दिया।
राहुल कुमार सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) / एएलसी ने चार नये श्रम कानुन पर पुरे विस्तार पर चर्चा करते हुये कहा कि 29 श्रम कानुनों को मिलाकर कर 04 श्रम कानून बनाये गये है। जिसके तहत 07 तारीख तक कार्यरत श्रमिकों को वेतन भुगतान कर देना होगा नहीं तो सरकार के द्वारा पैनाल्टी के साथ सजा का प्रावधान भी रखा गया है। समान काम का समान वेतन देना होगा वो महिला कर्मी हीं क्यों न हो। इन्होने वोनस अधिनियम, वेतन संघिता आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को जानकारी दिये।
धर्मजीत चौधरी मंत्री भामसंघ चनबाद जिला सह महामंत्री भ.नि. एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन भामसंघ झारखण्ड प्रदेश संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला।
मौके पर धर्मजीत चौधरी मंत्री भामसंघ धनबाद जिला सह महामंत्री भ.नि. एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन भामसंघ झारखण्ड प्रदेश, ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश, राधवेन्द्र नारायण पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष वहीं धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष मुरारी ताँती, कार्यकारी अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह महामंत्री उमेश कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो, मंत्री राजलाल यादव, संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रशान्त नियोगी, कार्यालय मंत्री अनिल कुमार, गायत्री देवी, तेजलाल प्रसाद, अमरेश चौधरी, कृष्ण कन्हैया, विश्वानन्द झा, कालीपद महतो, चंदन कुमार, विरेन्द्र कुमार के साथ-साथ क्षेत्रों से संघ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हुई।
