नजरूल हक की 10वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, बुजुर्गों के बीच बांटी गई खाद्य सामग्री

Share This News

लालमणि वृद्ध आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में परिजनों और आजसू पार्टी के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

धनबाद: आजसू पार्टी के पूर्व जिला सह सचिव मरहूम नजरूल हक की 10वीं बरसी पर सोमवार को सबलपुर स्थित लालमणि वृद्ध आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने नजरूल हक को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
बरसी के अवसर पर नजरूल हक के परिवार के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच अनाज, फल, मिठाई एवं रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके प्रति संवेदना और सेवा भाव व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में आश्रम के अध्यक्ष नोशाद गद्दी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो, नगर अध्यक्ष जित्तू पासवान, जिला सचिव अमर पासवान, महानगर उपाध्यक्ष मोइन रजा, संतोष पासवान, बिक्की कुमार, मोहम्मद ताजुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद सरफराज, अशोक गुप्ता, मोहम्मद मासूम, कमरुद्दीन सिद्दीकी, सद्दाम सिद्दीकी, गुड्डू कुमार यादव, गुड्डू खान, राजा गद्दी, बाबूजान सोरेन, इस्माइल अंसारी, फैयाज आलम, मोहम्मद साजिद, जशिम आलम, खातिब खान, मोहम्मद सलाउद्दीन, अब्दुल हन्नान एवं मोहम्मद शमी अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment