स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ एवं SCDPM 6.0 (विशेष अभियान 6.0) के अवसर पर धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्थागत कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया | इस दौरान रेल परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नालियों की गहन सफाई की गई | साथ ही, लंबे समय से जमा पुराने कचरे एवं कबाड़ को चिह्नित कर उसके समुचित निस्तारण की कार्रवाई की गई, ताकि रेल परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके | अभियान के तहत कर्मचारियों एवं यात्रियों की सहभागिता से ‘अमृत संवाद’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ परिवेश बनाए रखने में जनभागीदारी की भूमिका पर चर्चा की गई | धनबाद रेल मंडल स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने तथा रेल परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है |
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
