धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा एवं SCDPM 6.0 के आठवें दिन चला व्यापक स्वच्छता अभियान |

Share This News

धनबाद: 08.10.26

आज दिनांक 08.10.26 को ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ एवं SCDPM 6.0 (Special Campaign 6.0) के आठवें दिन धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेल परिसरों, कार्यालयों एवं कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया | अभियान के दौरान चिन्हित रेलवे ट्रैक एवं आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा, झाड़ियां एवं अन्य अपशिष्ट हटाकर साफ-सफाई की गई | यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर वेंडिंग मशीनों, वाटर कूलरों एवं जल स्रोतों से पानी के नमूने लेकर गुणवत्ता, क्लोरीन एवं TDS की जांच की गई | इसके साथ ही सार्वजनिक एवं कार्यालयीन मूत्रालयों तथा शौचालयों की सघन सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया गया तथा जलापूर्ति, नलों एवं जल निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया | अभियान का उद्देश्य रेल परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के साथ जनसुविधाओं में सुधार और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है |

Leave a comment