दबंग हिंद जिला कार्यालय के स्थापना दिवस पर सुनैना किन्नर सम्मानित

Share This News

राधेश्याम गोस्वामी ने बुके एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित

धनबाद। दबंग हिंद अखबार के धनबाद जिला कार्यालय के स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में किया गया। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय एवं किन्नर कल्याण बोर्ड की जिला अध्यक्ष सुनैना किन्नर को सम्मानित किया गया। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने उन्हें बुके एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनैना किन्नर ने कहा कि दबंग हिंद परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाना किन्नर समुदाय के प्रति समाज में सम्मान और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। दबंग हिंद अखबार जिस तरह सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास कर रहा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने दबंग हिंद परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखबार भविष्य में भी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को बुलंद करता रहे।
वहीं, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि दबंग हिंद जिला कार्यालय का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह सफल एवं सराहनीय आयोजन रहा। उन्होंने दबंग हिंद परिवार को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। समाचार पत्रों की जिम्मेदारी है कि वे समाज की समस्याओं, जरूरतमंदों की आवाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएं। उन्होंने कहा कि धनबाद में जिला कार्यालय की शुरुआत के साथ दबंग हिंद ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की है। उम्मीद है कि अखबार भविष्य में भी पूरी निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ जनहित के मुद्दों को उठाता रहेगा।
समारोह में उपस्थित अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों ने भी दबंग हिंद के जिला कार्यालय की स्थापना पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने अखबार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई।

Leave a comment