धनबाद : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद समेत चिकित्सक एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।