कोयला भवन में हुई वार्ता, श्रमिक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Share This News

धनबाद:मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और श्रमिक हित से जुड़े मुद्दों को लेकर धनबाद जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा और इनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल में धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू मोदक, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, भाजपा नेता तेज बहादुर सिंह तथा जिला महासचिव नमन भारती सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सीएमडी के साथ चर्चा की तथा श्रमिकों के हित में सकारात्मक पहल की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होना चाहिए

Leave a comment