धनबाद। भूली के शिवपुरी स्थित महर्षि मेंही सत्संग आश्रम में सोमवार को नव संकल्प मंच भूली नगर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ने मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश में जागरूकता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर श्वेता किन्नर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। समारोह की शुरुआत महर्षि मेंही परमहंस महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद दिलीप सिंह और श्वेता किन्नर ने आश्रम के संत सकलानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया।सकलानंद महाराज ने भी दोनों को आशीर्वाद और उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सोनी सिंह भी उपस्थित थीं।समारोह में नव संकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राणा दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह,उपाध्यक्ष गंगा बाल्मीकि और मनमोहन सिंह, महासचिव मानस रंजन पाल, सचिव जितेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष गुड्डू चौधरी सहित सदस्य मिथिलेश सिंह,उपेंद्र कुमार और राज कुमार को सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में दिलीप सिंह ने कहा कि नव संकल्प मंच कोयलांचल में सामाजिक हित में लगातार अच्छा कार्य कर रही है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्य सम्मान के हकदार हैं।
वहीं सचिव जितेंद्र कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि दिलीप सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और श्वेता किन्नर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने महर्षि मेंही महाराज से दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही मंच की ओर से दिलीप सिंह और श्वेता किन्नर को नव संकल्प मंच का संरक्षक बनाए जाने की घोषणा की गई। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों से संरक्षक की जिम्मेदारी स्वीकार करने का अनुरोध किया।कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष सिंह ने किया।