स्वच्छता ही सेवा अभियान के दसवें दिन जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर विशेष जोर |

Share This News

धनबाद: 26.09.26

आज दिनांक 26.09.2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के दसवें दिन धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। धनबाद स्थित ‘पम्पू तालाब’ की विशेष साफ-सफाई की गई तथा स्टेशनों के गार्डन एरिया में झाड़ियों एवं बढ़ी हुई घास की कटाई कर बगीचों का सौंदर्यीकरण किया गया। साथ ही, यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित वॉटर बूथ एवं वाटर टैप की गहन साफ-सफाई एवं

Leave a comment