आज दिनांक 24.09.26 को राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद स्थित मैथिलीशरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में कर्मचारियों के लिए हिंदी आशु वक्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में मंडल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया | कर्मचारियों को मानवीय मूल्यों से संबंधित अलग अलग विषय तत्क्षण दिए गए जिसपर उन्होंने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया | प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राज कुमार सिंह एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री राकेश कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन किया | प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दिनांक 30.09.26 को पुरस्कृत किया जाएगा |
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
