सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर धनबाद मंडल में जागरूकता अभियान |

Share This News

आज दिनांक 24.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के आठवें दिन धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया | इस दौरान यात्रियों के बीच जूट बैग का वितरण करते हुए रेल अधिकारियों ने प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद कर जूट एवं कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की | अभियान के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनों का निरीक्षण भी किया गया | यात्रियों को मशीनों के उपयोग की जानकारी दी गई, ताकि खाली प्लास्टिक बोतलों का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और स्टेशनों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने में सहयोग मिले |

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment