समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर पदाधिकारियों ने दिया जोर
धनबाद:महुदा पंचायत में बुधवार को राजपूत विचार मंच की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धर्मेंद्र सिंह एवं बजरंगी सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान मंच के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमेश सिंह, जिला सचिव सी.पी. सिंह एवं रामप्रवेश सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में संगठन को मजबूत बनाने और समाज में एकजुटता कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक हितों के लिए आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता जरूरी है।
मौके पर राजपूत विचार मंच के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि मंच समाज को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में चंदन सिंह (खरखरी), धर्मेंद्र सिंह (टुंडू), छोटू सिंह (टुंडू), मुन्ना सिंह (मुराईडीह), अभिषेक सिंह (नवागढ़), शुभम सिंह (सोनारडीह), दीपू एवं अरूप समेत अन्य लोग मौजूद थे।